साल 2019 में खेला गया क्रिकेट वर्ल्ड कप पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी वर्ल्ड कप था और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला उनका आखिरी वनडे मैच था।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती सिर्फ भारत नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े कप्तानों और खिलाड़ियों में होती हैं। सभी देश चाहते हैं कि उनकी टीम में भी धोनी जैसा खिलाड़ी हो। ऐसा ही कुछ हुआ था 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद जब किवी कप्तान केन विलियमसन ने धोनी महानता को लेकर एक बड़ा बयान दिया था।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद एक रिपोर्टर ने विलियमसन से पूछा था कि क्या वो धोनी को अपनी प्लेइंग इलेवन में रखना चाहते है? इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने उसका मजेदार जवाब दिया था।

विलियमसन ने रिपोर्टर का जवाब देते हुए कहा था कि अगर धोनी अपना देश बदलना चाहते हैं और वो न्यूजीलैंड के लिए खेलना चाहते हैं तो क्यों नहीं।

विलियमसन ने तब कहा था," क्या वो अपना देश बदलना चाहते हैं। क्योंकि तभी हम उनको अपने टीम में शामिल करेंगे। वह एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर है। अगर मैं भारतीय कप्तान होता तो? इस स्तर पर उनका अनुभव और उनका योगदान कल और आज और इस पूरे संस्करण में बेहद जरूरी था।"

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 को वर्ल्ड क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि वो अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने हुए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार