VIDEO जब धोनी ने गाया ' वफादारी की वो रस्मे, निभायेंगे हम तुम कस्मे ', हर किसी का रहा ऐसा रिएक्शन !

Updated: Wed, Dec 04 2019 15:06 IST
VIDEO जब धोनी ने गाया ' वफादारी की वो रस्मे, निभायेंगे हम तुम कस्मे ', हर किसी का रहा ऐसा रिएक्शन ! (twitter)

4 दिसंबर। भले ही धोनी इस समय क्रिकेट से दूर हैं और फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। लेकिन धोनी अपने करियर को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी की फोटो सोशल साइट्स पर अपडेट हुई है जिसमें अपने दोस्तों के साथ दोनों रांची में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें वो माइक पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी एक मजे हुए सिंगर की तरह गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

साल 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के बाद से धोनी टीम इंडिया से नदारत है। वैसे कहा जा रहा था कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे लेकिन इस बार भीर धोनी टीम में नहीं हैं।

फैन्स धोनी की वापसी को लेकर दुआ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हर किसी को धोनी के संन्यास का डर सता रहा है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें