टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एम एस धोनी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। धोनी के करोड़ों फैंस और उनके मन में बस धोनी की एक झलक पाने की इच्छा रहती है। फैंस की इसी तड़प के चलते कभी-कभी उनसे कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी शायद ही उन्होंने कल्पना की हो। बीते दिनों धोनी और फैंस से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Advertisement

वायरल वीडियो में स्टेडियम से बाहर लौटने पर कई फैंस धोनी को घेर लेते हैं और उनके साथ तस्वीरें निकालने लगते हैं। फैंस धोनी के साथ फोटो खींचने के लिए काफी ज्यादा उतावले नजर आते हैं जिसके चलते वह उनके काफी नजदीक भी चले जाते हैं। वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा था कि धोनी फैंस की इन हरकतों से काफी ज्यादा फ्रसटेट हो गए थे।

Advertisement

लेकिन धोनी ने गु्स्से में जवाब देने की बजाए कुछ ऐसा बोला जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। धोनी कहते हैं, 'यहां पर 12 लोग हैं और 25 फोटो हो गई है लेकिन अब तक किसी की भी सिंगल फोटो नहीं हुई है।' इतना कहकर धोनी फैंस को ऑटोग्राफ देने लगते हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगते हैं।

बता दें कि एम एस धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे मैचों में धोनी ने 50.58 की दमदार औसत के साथ 10773 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट मैचों में धोनी के नाम 38.09 की औसत से 4876 रन हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार