दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर ललित यादव आईपीएल 2022 में अपने कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हुए हैं। ना सिर्फ पिछले सीज़न में बल्कि मौजूदा सीज़न में भी पंत ने यादव की ऑफ स्पिन का चतुराई से उपयोग किया है और कई मौकों पर वो सफल भी साबित हुए हैं।

Advertisement

हाल ही में ललित यादव ने पिछले आईपीएल सीजन की यादों को ताज़ा करते हुए एक किस्सा शेयर किया जब ऋषभ पंत ने उनपर बहुत भरोसा जताया था। ये मौता था जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही थी। 25 वर्षीय ललित ने खुलासा किया कि उस मुकाबले में वो खुद तो फील्ड में बदलाव करना चाहते थे, लेकिन पंत ने उनसे फील्ड प्लेसमेंट पर भरोसा करने और उसी के अनुसार गेंदबाजी करने की बात कही।

Advertisement

उस समय पंत की बात ललित के लिए वरदान साबित हुई और इस ऑलराउंडर ने एक ही ओवर में इयोन मोर्गन और सुनील नारायन के बड़े विकेट लिए। द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, यादव ने बताया, "पिछले साल, मैंने एक ही ओवर में इयोन मोर्गन और सुनील नारायण को आउट किया था। पंत ने जिस तरह से मैदान पर फील्ड सेट किया था, उससे मैं सहज नहीं था। वो मेरे पास आया और कहा, 'तू बास बॉल दाल, ज्यादा से ज्यादा चौका लगेगा ना।"

आगे बोलते हुए ललित ने कहा, "उन्होंने मेरे लिए फील्ड तैयार की थी और मुझे प्लानिंग दी थी। उन्होंने जिस तरह से मुझे बताया था, मैंने गेंदबाजी की और मुझे मॉर्गन का विकेट मिला। उन्होंने मुझे रिवर्स स्वीप ब्लॉक करने के लिए कहा था जिसके बाद मोर्गन ने मुझे कवर पर मारा और कैच आउट हो गया। हालांकि, मैंने उस विकेट की योजना नहीं बनाई थी। इसकी योजना ऋषभ ने बनाई थी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार