टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी ज्यादा एग्रेसिव मोड में नजर आते हैं। लेकिन, असल जिंदगी में किंग कोहली इसके बिल्कुल उलट इंसान हैं। विराट कोहली के साथी खिलाड़ियों को कई बार विराट की मस्ती से जुड़े किस्से शेयर करते हुए सुना जा चुका है। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब विराट कोहली ने 20 सेकंड का VIDEO पोस्ट कर 2 करोड़ लोगों को मूर्ख बना दिया था।

Advertisement

बात है 1 अप्रैल 2018 की तब भी विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी थे। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फिर से साल का वो समय आ गया है और मेरे पास आप लोगों के लिए एक विशेष मैसेज है। ध्यान से सुनो।'

Advertisement

विराट कोहली ने फैंस से तो कहा ध्यान से सुनो लेकिन, यहां पर विराट कोहली की चाल थी जो किसी को समझ नहीं आई। दरअसल, वीडियो देखते हुए कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा था। यहां आप आवाज बढ़ाने लगते हैं अपना स्पीकर चेक करने लगते हैं और 20 सेकंड का वीडियो खत्म हो जाता है।

वीडियो जैसे ही खत्म होता है तुरंत लिख कर आता है,‘आवाज नहीं सुनाई दे रही? आप अभी-अभी अप्रैल फूल बनाए गए हैं।’ इस तरह विराट कोहली ने अप्रैल फूल के दिन 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को मूर्ख बना दिया था। बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में क्रिकेट के हर फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार