चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका के युवा स्टार बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगला मुकाबला खेल सकते हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। 

Advertisement

आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। रेवस्पोर्ट्ज़ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीम के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस पूरी तरह फिट हो चुके हैं और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेविस ने हाल ही में फिटनेस हासिल कर ली है और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। ब्रेविस को CSK के मिडिल ऑर्डर की बड़ी कमजोरी को दूर करने के लिए अहम माना जा रहा है। उनकी वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है।

दरअसल, ब्रेविस को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई थी। इसी वजह से वह शुरुआती तीन मुकाबले नहीं खेल पाए और इन तीनों मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब उनकी वापसी टीम के लिए किसी राहत से कम नहीं है। 

वहीं टीम के सबसे अनुभवी पूर्व भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। धोनी अब तेजी से फिट हो रहे हैं और उन्होंने हाल ही में एक फिटनेस टेस्ट भी दिया है। आने वाले दिनों में उनका एक और टेस्ट होना है, जिसके बाद उनकी वापसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अगर सब कुछ सही रहता है, तो धोनी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में शुरुआती मैचों में संजू सैमसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ की भूमिका दी गई थी, लेकिन वह अभी तक बल्ले से ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम अपने पहले तीनों मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में उसका खाता भी नहीं खुला है। ऐसे में ब्रेविस और धोनी की संभावित वापसी CSK के लिए सीजन पलटने का बड़ा मौका बन सकती है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार