आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आगाज़ हो चुका है। पहला मुकाबला ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला गया जहां ओमान ने एकतरफा अंदाज़ में जीत हासिल करते हुए पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से शिकस्त दे दी। दरअसल, पापुआ न्यू गिनी की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है। ऐसे में आने वाले मैच भी इस टीम के लिए आसान नहीं होने वाले हैं।

Advertisement

पापुआ न्यू गिनी का नाम सुनने के बाद आप लोगों के मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि ये देश कहां है और यहां कितनी जनसंख्या है। तो आइए आपको बताते हैं कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पहली बार खेल रही पापुआ न्यू गिनी की टीम कहां से उभर कर आ रही है।

Advertisement

सबसे पहले आपको ये बता दें कि पापुआ न्यू गिनी आईसीसी का पूर्ण सदस्य देश नहीं है। पापुआ न्यू गिनी ओशिनिया का एक देश है। इसमें न्यू गिनी द्वीप का पूर्वी भाग और मेलानेशिया के ऑफ़ तट के द्वीप शामिल हैं। न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी इसके दक्षिणपूर्वी तट पर स्थित है। इसके साथ ही आपका ये भी जानना ज़रूरी है कि ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप देश है जिसका क्षेत्रफल 462,840 वर्ग किलोमीटर है।

पापुआ न्यू गिनी साल 1973 से ICC का एसोसिएट सदस्य रहा है। इस टीम के पास पहले वनडे स्टेटस था लेकिन 2018 में नेपाल के खिलाफ प्लेऑफ़ मैच में पीछे रहने के बाद उनसे वनडे और टी20 स्टेटस छीन लिया गया था। हालांकि, बाद में आईसीसी ने अपने सभी सदस्य देशों को टी-20 स्टेटस दे दिया जिसके बाद पापुआ न्यू गिनी ने टी-20 फॉर्मैट में वापसी कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार