आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तैयारियों पूरे ज़ोरों पर हैं लेकिन टीम के ट्रेनिंग सेशन से बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल नदारद हैं। इस समय हर आरसीबी फैन यही जानना चाहता है कि आखिरकार यश दयाल कहां हैं और क्या वो आईपीएल 2026 में खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश दयाल का इस सीजन आईपीएल खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ट्रेनिंग सेशन और प्रमोशनल मटीरियल में बिल्कुल नजर नहीं आए हैं।

Advertisement

दयाल ट्रेनिंग में नहीं दिखे, यहां तक ठीक था लेकिन जब लोगों ने देखा कि उत्तर प्रदेश के इस तेज़ गेंदबाज़ को टीम बस पर बनी ग्राफ़िटी से भी हटा दिया गया है तो ये अफवाहें जोर पकड़ने लगी कि शायद उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद से दयाल किसी भी मुकाबले में नहीं दिखे हैं। उस जीत के बाद से वह पूरी तरह से खेल से दूर हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू सीज़न में भी हिस्सा नहीं लिया।

Advertisement

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दयाल ने खुद को क्रिकेट जगत से पूरी तरह अलग कर लिया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अधिकारी और उनके बचपन के कोच भी उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। UPCA के एक अधिकारी ने बताया, "उनके खिलाफ एक केस चल रहा था, इसलिए उन्हें टीम में चुनने के लिए नहीं सोचा गया। मुझे याद है कि सितंबर में COE से उनके बारे में पूछताछ के लिए एक कॉल आया था, लेकिन हम यश दयाल से कोई संपर्क नहीं कर पाए। उन्होंने अपना नंबर भी बदल लिया है। यहां तक ​​कि उनके बचपन के कोच को भी नहीं पता कि वa इस समय कहां हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि तेज़ गेंदबाज़ इस समय गंभीर कानूनी पचड़ों में फंसा हुआ है। उन पर अलग-अलग राज्यों में शारीरिक शोषण के दो आरोप लगे हैं। इनमें गाज़ियाबाद में दर्ज एक FIR भी शामिल है, जिसमें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, जयपुर में POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग से जुड़े मामले में भी उनके खिलाफ एक अलग FIR दर्ज की गई है। हालांकि, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें पहले गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दे दी थी, लेकिन इन कानूनी मामलों का उनके पेशेवर करियर पर काफी बुरा असर पड़ा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार