इंदौर, 8 जनवरी | भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत में नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर कुल पांच विकेट लिए। सैनी ने मंगलवार को खेले गए मैच के चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए और तीन विकेट अपने नाम किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं शार्दूल ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

Advertisement

मैच के बाद यह दोनों युजवेंद्र चहल की चहल टीवी पर आए और अपने प्रदर्शन पर बात की।

Advertisement

सैनी ने पारी के आठवें ओवर में एक बेहतरीन यॉर्कर फेंक दानुष्का गुणाथिलका को पवेलियन भेजा। उन्होंने कहा कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह से यॉर्कर सीखी।

सैनी ने कहा, "जैसे ही मैच शुरू हुआ, मुझे लगा कि विकेट फ्लैट है। मुझे लगा कि मैं अच्छा कर सकता हूं और इस मैच में आत्मविश्वास ले सकता हूं। मैंने आज अच्छी यॉर्कर गेंदें डालीं। मैंने जब भी बुमराह को यॉर्कर के बारे में बात करते हुए सुना है तो वह वे हमेशा सटीकता की बात करते हैं।"

ठाकुर ने साथ ही कहा कि उन्होंने अपने ऊपर बने दबाव को अच्छी तरह से संभाला, "मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैं अंतत: चहल टीवी पर अपना पदार्पण कर रहा हूं। यह सिर्फ दबाव से निपटने की बात है। मैंने तीन विकेट लिए और तीनों अहम समय आए।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार