भारत और अफ़गानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गेंदबाज़ी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अफ़गानिस्तान को पहली पारी में 152 रनों पर ही रोक दिया। इस दौरान मानव सुथार का प्रदर्शन सबसे खास रहा। इस स्पिनर ने 22 ओवर में 33 रन दिए और छह विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

पहली पारी में 5 विकेट हॉल के साथ ही सुथार ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वो अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले इतिहास के 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले भी 9 दिग्गजों ने ये कारनामा किया और अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करवाया। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।

Advertisement

1. मोहम्मद निसार बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स में 1932

2. वीवी कुमार बनाम पाकिस्तान, दिल्ली में 1961

3. सैयद आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड में 1967

4. दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई में 1979

Advertisement

5. नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई में 1988

6. अमित मिश्रा बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली में 2008

7. रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली में 2011

Advertisement

8. मोहम्मद शमी बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता में 2013

9. अक्षर पटेल बनाम इंग्लैंड, चेन्नई में 2021

10. मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर में 2026

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस मैच की बात करें तो तीसरे दिन के पहले पहले सत्र के दौरान ही अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। मेहमान टीम के लिए लिए रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम फाइट बैक कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार