टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और उनके योगदान के चलते भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंच गई है। टीम इंडिया फानल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है और शुक्रवार देर रात कुछ खिलाड़ी शहर के एक लग्ज़री रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए भी देखे गए। इस दौरान किशन के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी नजर आईं।

Advertisement

गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए सेमीफ़ाइनल के दौरान हुंडिया भी स्टेडियम में मौजूद थीं और उस मैच के बाद से वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अगर आप अदिति हुंडिया के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 फ़ाइनलिस्ट और मिस डीवा 2018 विनर के तौर पर सबका ध्यान खींचा था।

Advertisement

हुंडिया एक एंटरप्रेन्योर भी हैं, जो अपना फ़ैशन लेबल बनाने की कोशिश कर रही हैं। वो जयपुर की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 300k फ़ॉलोअर्स हैं। अदिति और ईशान लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं, मॉडल को पहली बार 2019 में एक क्रिकेट मैच में देखा गया था। इन अटकलों को हाल ही में ईशान किशन के दादा ने कन्फ़र्म किया, जिन्होंने कहा कि परिवार जल्द ही कीपर बैट्समैन की शादी करवाने को तैयार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर ईशान की बात करें तो वो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं। वो टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर भारत को फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतनी है तो एक बार फिर से टीम इंडिया को किशन के बल्ले का साथ चाहिए होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार