आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों के साथ-साथ कई फैंस की भी किस्मत चमकती दिख रही है। हर मैच में कैमरामैन की मेहरबानी के चलते हमें कोई ना कोई मिस्ट्री गर्ल देखने को मिल रही है और इस बार तो एक ऐसी लड़की रातों-रात वायरल हो गई है जिसकी शक्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से मिल रही है।

Advertisement

जी हां, इस वायरल गर्ल की तस्वीर पर खुद श्रद्धा कपूर ने भी रिएक्ट किया है। ये वायरल गर्ल 11 अप्रैल 2024 को हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ मुकाबला देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थी और जब कैमरामैन ने स्टैंड्स पर फोकस किया तो व्हाइट चिकनकारी कुर्ते में बैठी ये खूबसूरत लड़की हर किसी को श्रद्धा कपूर जैसी नजर आई और फिर कुछ ही देर में ये लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई।

Advertisement

इस लड़की की तस्वीर घूमते-घूमते श्रद्धा कपूर तक भी पहुंच गई और वो भी खुद को रिएक्ट करने से ना रोक पाईं। श्रद्धा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें इस वायरल IPL गर्ल की तस्वीर भी थी और लिखा कि, 'अरे मैं ही तो हूं।'

श्रद्धा की इस इंस्टा स्टोरी के बाद तो हर कोई इस वायरल गर्ल के बारे में जानने की कवायद में जुट गया। तो चलिए अब आपको हम बताते हैं कि आखिर श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली ये लड़की आखिर कौन है?

Also Read: Live Score

इस वायरल गर्ल का नाम प्रगति नागपाल है और इंस्टाग्राम पर प्रगति को 1 लाख 54 हज़ार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रगति एक प्रोफेशनल सिंगर हैं और उनका पहला गाना 4 अप्रैल 2024 को 'यूज़लेस भवरा' टाइटल के साथ लॉन्च किया गया था। प्रगति की खूबसूरती देखकर फैंस उन्हें एक्टिंग में भी करियर बनाने की सलाह दे रहे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार