India vs Ireland T20I: राजस्थान के जन्मे ऑलराउंडर जय मूंदड़ा (Jai Moondra) को भारत के खिलाफ होने वाले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए आय़रलैंड टीम में जगह मिली है। अगर उन्हें सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह पंजाब से सिमी सिंहके बाद आयरलैंड के लिए खेलने वाले दूसरे एशियाई क्रिकेटर बन जाएंगे।
जयपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर टोंक में जन्मे मूंदड़ा को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी। उन्होंने तेज गेंदबाज के तौर पर शुरूआत की औऱ 16 साल की उम्र तक उन्हें एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर पहचाना जाने लगा।
उन्होंने क्रिकेट आयरलैंड को बताया कि पढ़ाई उनकी प्राथमिकता बन गई थी और क्रिकेट पीछे छूट गया था। उन्हें लगा कि 'क्रिकेट का सफ़र खत्म हो गया है', लेकिन कॉलेज के दिनों में शौकिया तौर पर उन्होंने टेनिस बॉल से फिर से मीडियम पेस गेंदबाजी शुरू की और बाद में अपनी कॉलेज टीम के लिए लेदर बॉल क्रिकेट में वापसी की। जैसे-जैसे उनकी गेंदबाजी में तेज़ी आई, तेज़ गेंदबाज़ी के लिए उनका उत्साह भी लौट आया।
2019 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद मूंदड़ा ने बड़ा फैसला लिया और फुल-टाइम कॉर्पोरेट करियर को चुनने की बजाए अपने पसंदीदा खेल को आखिरी मौका देने का फैसला किया। 2021 में 24 साल की उम्र में वह आगे की पढ़ाई के लिए आयरलैंड आए और अपने क्रिकेट में सुधार भी जारी रखा।
उन्होंने आयरलैंड में इंटेल में मिली नौकरी छोड़ दी और अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया। यह कदम निर्णायक साबित हुआ। डबलिन में रहते हुए, वह लेन्स्टर क्रिकेट क्लब से जुड़े और आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। 2023 में एक अहम उपलब्धि तब मिली जब वह लेन्स्टर टीम का हिस्सा थे, जिसने देश की सबसे प्रतिष्ठित क्लब प्रतियोगिताओं में से एक, 'आयरिश सीनियर कप' जीता।
Also Read: LIVE Cricket Score
मूंदड़ा ने अभी तक आयरलैंड के घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 6 लिस्ट ए और 5 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 11 और 10 मैच खेले हैं।