भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच, एक ऐसा नाम सामने आया है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। जी हां, दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास इस पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उनका अगला बीसीसीआई अध्यक्ष बनना लगभग तय है। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।

Advertisement

क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर रघुराम भट्ट भी इस पद के दावेदार हैं और वो भी बीसीसीआई चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए मुंबई में हैं। देश के लिए दो टेस्ट मैच खेलने वाले भट्ट (67) को कौन सा पद मिलेगा, ये अभी तय नहीं है। ये भी पता चला है कि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, रविवार सुबह ही उम्मीदवारों को अंतिम निर्णय की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

वहीं, अगर मिथुन मन्हास (45) की बात करें तो, उन्होंने 1998 से 2016 तक 18 साल के घरेलू करियर में 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। अन्य दावेदारों और उम्मीदवारों की उच्च प्रोफ़ाइल को देखते हुए मन्हास एक आश्चर्यजनक विकल्प के रूप में उभरे हैं। सौरव गांगुली और हरभजन सिंह का नाम भी दौड़ में था, लेकिन फिलहाल मन्हास को समर्थन मिलता दिख रहा है। उन्हें 28 सितंबर के चुनाव और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिए जम्मू और कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) द्वारा नामित किया गया है।

ये स्पष्ट नहीं है कि मन्हास का नाम कैसे तय हुआ लेकिन एक उच्च पदस्थ सूत्र की मानें तो 90 प्रतिशत संभावना है कि मन्हास अध्यक्ष पद के लिए चुने जाएंगे। शनिवार रात एक केंद्रीय मंत्री के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई उम्मीदवारों को दिल्ली आने और फैसले का इंतजार करने के लिए कहा गया। बैठक में बीसीसीआई के सभी पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव रोहन देसाई, कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और आईपीएल कमिश्नर अरुण सिंह धूमल भी थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताया जा रहा है, शुक्ला, सैकिया, भाटिया और देसाई के अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है। धूमल की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इस बात को लेकर कुछ संशय है कि क्या वो आईपीएल अध्यक्ष बने रहेंगे या उन्हें कूलिंग ऑफ के दायरे में रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार