बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को इस दुर्गति तक पहुंचाने में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली बार अपने वनडे करियर में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

राणा ने लगातार 140kmph की स्पीड से बॉलिंग की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाया। दिलचस्प बात ये रही कि राणा को पहले 10 ओवर में अटैक पर नहीं लाया गया जिसके चलते साहिबज़ादा फरहान और माज़ सदाकत ने पहले विकेट के लिए एक मज़बूत पार्टनरशिप की लेकिन जैसे ही राणा को दूसरे चेंज के तौर पर लाया गया वैसे ही पाकिस्तान का बुरा समय शुरू हो गया।

Advertisement

एक समय पाकिस्तान का स्कोर 47/1 था लेकिन राणा के अटैक पर आने के बाद ये स्कोर 70/6 हो गया और राणा ने सभी 5 विकेट लिए। 23 साल के राणा अपने करियर का सिर्फ़ छठा वनडे मैच खेल रहे थे और उन्होंने अपने 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी था। अगर आप  नाहिद राणा के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि ये बांग्लादेश का 23 साल का फास्ट बॉलर है जिनका जन्म 2002 में चपई नवाबगंज में हुआ था।

Also Read: LIVE Cricket Score

राणा ने 2024 में बांग्लादेश के लिए अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेला। जल्द ही उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला। राणा ने अभी तक बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार 27 विकेट लिए हैं। वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन से पहले, उन्होंने 5 मैचों में कुल 5 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं, BPL में राणा ने खुलना टाइगर्स और रंगपुर राइडर्स के लिए कुल 23 विकेट लिए हैं। ऐसे में जिस तरह से इस युवा खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत की है उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस खिलाड़ी का भविष्य काफी सुनहरा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार