Naman Dhir: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पिछले सालों में टी-20 के कई दिग्गजों ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव से लेकर रोहित शर्मा तक और कैमरून ग्रीन भी। रविवार (24 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर।

 
Advertisement

धीर के प्रोफेशनल करियर का यह सिर्फ छठा मैच था, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में एक भी 50 ओवर का मैच नहीं खेला है। लेकिन फिर कैसे पांच बार की चैंपियन मुंबई ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। 

Advertisement

मुंबई ने धीर को पिछले ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था। पंजाब के 24 साल के विस्फोटक बल्लेबाज बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। कुछ महीने पहले पंजाब के लिए इस फॉर्मेट में डेब्यू कनरे वाले धीर का इससे पहले उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर 17 रन था। पंजाब के लिए भी उन्होंने अब तक नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है।  रणजी ट्रॉफी में धीर ने 14 मैच की 20 पारियों में दो शतक लगाए हैं। 

पिछले साल अगस्त में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराए गए शेरे पंजाब टी-20 कप के दौरान धीर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते सुर्खियों में आए थे। इस टूर्नामेंट में धीर ने 12 पारियों में 192.56 की औसत से 466 रन बनाए थे। धीर ने दो शतक जड़ते हुए 56 गेंदों में 127 रन औऱ 44 गेंदों में 105 रन की पारी खेली थई। जिसमें उन्होंने कुल 30 छक्के जड़े थे। 

रविवार को गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए धीर ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए. जिसमें उन्होंने अज़मतुल्लाह उमरज़ई के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर चौके मारे और फिर उसी ओवर में 86 मीटर लंबा छक्का भी जड़ा। उमरजई ने उन्हें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

अब देखना होगा कि आने वाले मुकाबलों में धीर मुंबई के लिए क्या कमाल करते हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार