WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से धमाल मचाया तो वहीं, बंगाल की सायका इशाक ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से गुजराती बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया।

Advertisement

सायका इस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों को अपनी धुन पर नचाते दिखी। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 3.1 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। ये सायका की गेंदबाजी का ही असर था कि गुजरात की टीम 209 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। अगर इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में 65 रनों की पारी ना खेली होती तो शायद इस मैच का मैन ऑफ द मैच सायका को ही जाता।

Advertisement

खैर, इस मैच में उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी से लाइमलाइट लूट ली है और हर कोई पहली ही मैच के बाद सायका के बारे में जानना चाहता है। गुजरात के खिलाफ मुंबई को मिली इस स्पेशल जीत के बाद से सायका इशाक के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मुंबई के लिए खेल रही 27 साल की सायका बाएं हाथ की स्पिनर हैं और वो बंगाल की रहने वाली हैं।

सायका ने बंगाल के लिए अंडर-19 और अंडर-23 स्टेट टीम के लिए भी खेला हुआ है। अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वो अब तक बंगाल स्टेट टीम का हिस्सा रही हैं। मज़े की बात ये है कि महिला आईपीएल के पहले मैच में बल्लेबाजों को अपनी धुन पर नचाने वाली सायका ने अभी भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। ऐसे में अगर वो इस पहले सीज़न में गेंद से अपना जलवा इसी तरह बिखेरती रही तो वो दिन दूर नहीं जब वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भी खेलती हुई दिखेंगी।

कालीघाट वुमेन क्लब से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सायका का भविष्य फिलहाल काफी उज्जवल प्रतीत हो रहा है और अब वो चाहेंगी कि आगे आने वाले मुकाबलों में भी इस प्रदर्शन को जारी रखें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार