युवराज ने धोनी को दिया था शादी का निमंत्रण लेकिन इस कारण धोनी ने किया साफ आने से मना..

Updated: Tue, Dec 06 2016 15:23 IST

6 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी हो गई है। शादी के लिबास में हेजल कीच बेहद ही खूबसूरत परी जैसी लग रही थी। युवराज सिंह की शादी में कई दोस्त पहुंचे थे। जिनमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल थे। क्रिकेट प्रशंसक सिर्फ युवराज सिंह की पार्टी में कोहली के अलावा एक और बड़े खिलाड़ी धोनी को खोज रहे थे लेकिन युवी की शादी में धोनी नहीं पहुंचे।

युवराज ने की शादी तो वहीं दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया युवी का 6 गेंद पर 6 छक्के का रिकॉर्ड

कयास ये भी लगाए गए थे कि धोनी को युवराज ने निमंत्रण नहीं भेजा होगा लेकिन एक हिन्दी बेवसाइट में खबर आई थी कि धोनी को युवी ने गोवा और चंढ़ीगढ़ में होने वाली शादी के लिए निमंत्रण भेजा था।

लेकिन दोनों जगह एमएस धोनी शादी में नहीं गए थे। हालांकि इस बात की पूरी पुष्टी तो नहीं की गई है लेकिन एक बॉलीवुड वेब पोर्टल के अनुसार धोनी युवी के फैमली से नाराज चल रहे हैं। सावधान इंग्लैंड, मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया में वापसी कर रहा है यह सलामी बल्लेबाज़

आपको याद हो कि साल 2015 के वर्ल्ड कप में जब युवराज को टीम में जगह नहीं मिली थी तो युवी के पिता योगराज सिंह ने धोनी का खुबजोर विरोध किया था, यहां तक की धोनी के लिए योगराज सिंह ने कई अपशब्द कहे,  धोनी को टीम का रावण भी बना दिया था। PHOTOS: जहीर खान शाहरूख खान की इस खूबसूरत को स्टार को कर रहे हैं डेट, जरूर देखें

बाद में युवराज ने खुद सोशल साइट्स पर जाकर धोनी से माफी मांगी थी और ये भी लिखा था कि धोनी की कप्तानी में खेलकर काफी अच्छा लगा और भविष्य में भी धोनी के अंडर भारतीय टीम में खेलकर खुद को भाग्यशाली मानूगा। 

अश्विन, जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

जिसके बाद से धोनी की नाराजगी के किस्से सामने आने लगे थे। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें