इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आगाज़ आज यानि 31 मार्च से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी लेकिन इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, ओपनिंग मैच से पहले सभी टीमों के कप्तान आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए पहुंचे लेकिन इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नदारद दिखे।

Advertisement

बाकी सभी नौ टीमों के कप्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ हुए फोटोशूट में दिखे लेकिन रोहित शर्मा को ना देख फैंस हैरान रह गए और वो वजह जानने के लिए बेकरार हो गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रोहित इस मौके पर नहीं पहुंचे। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो हमारे पास आपके इस सवाल का जवाब है।

Advertisement

दरअसल, रोहित अस्वस्थ होने की वजह से इस फोटोशूट में नहीं पहुंच पाए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान मुंबई इंडियंस के एक सूत्र ने बताया, “वो अस्वस्थ थे और इसीलिए कप्तानों की मीटिंग और फोटोशूट के लिए अहमदाबाद नहीं पहुंच सके। हालांकि, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ होने वाले पहले आईपीएल मुकाबले में उनके खेलने की संभावना है।”

इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि इस फोटोशूट में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्क्रम भी नहीं पहुंचे थे जिसकी वजह से कार्यवाहक कप्तान भुवनेश्वर कुमार इस इवेंट में पहुंचे थे।मार्क्रम नेशनल ड्यूटी के चलते पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार ही पहले मैच में हैदराबाद की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वहीं, अगर आईपीएल के पहले मैच की बात करें तो फैंस चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी को देखने के लिए काफी बेताब हैं। हालांकि, पहले मैच में माही के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार