श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम (Indian T20 Team) जुलाई के महीने के आखिर में जिम्बाब्वे का टूर (India Tour of Zimbabwe) करेगी जहां उन्हें 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक तीन मैचों की सीरीज (ZIM vs IND T20 Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) का चयन नहीं हुआ है जिससे फैंस काफी हैरान हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए आखिर संजू सैमसन को जगह क्यों नहीं मिली है।
दरअसल, जिम्बाब्वे टूर के लिए भारतीय चयनकर्ता कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जिस वज़ह से ही उन्होंने संजू सैमसन को टी20 टीम में नहीं चुना है। ध्यान दें कि सिर्फ संजू सैमसन ही नहीं, बल्कि अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं। सबसे जरूरी बात, ये सभी खिलाड़ी ड्रॉप नहीं हुए हैं, बल्कि इन्हें सिर्फ रेस्ट दिया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी ताजा रिपोर्ट में BCCI के एक सूत्र के हवाले से लिखा, "चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे और इसलिए आप अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज़ों को खेलते हुए देखेंगे। तेज गेंदबाज़ों का एक अच्छा पूल है, जिसे सिलेक्शन कमिटी बनानी चाहती है। जहां तक संजू की बात है, उन्हें अक्षर और अर्शदीप की तरह आराम दिया गया है।"
इसके अलावा PTI ने अपनी ताजा रिपोर्ट में BCCI के एक सीनियर अधिकारिक के हवाले से कहा, "संजू सैमसन एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं और वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है।"
बताते चलें कि संजू सैमसन भारत के लिए अब तक 65 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 57 पारियों में उन्होंने लगभग 27 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 1405 रन बनाए। उन्होंने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन ठोके थे जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि इसके बाद वो आयरलैंड टूर पर फेल हुए और दो मैचों में सिर्फ 5 रन जोड़ पाए। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला और वो 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, आशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।