Sarfaraz Khan not picked for West Indies Test Series 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार (25 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। इस टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को तो मौका मिला लेकिन युवा खिलाड़ी सरफराज खान टीम में शामिल नहीं हैं।

Advertisement

हाल ही में अपना वज़न कम करके सबको चौंका देने वाले सरफ़राज़ खान का नाम टीम में ना देखकर फैंस काफी हैरान दिखे। सरफ़राज़ ने इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के लिए मैच खेले थे लेकिन वो मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत के लिए खेला था। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरफराज से जुड़ा सवाल पूछा गया तो बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सरफराज को ना चुने जाने पर कहा, "वो चोटिल हैं।"

Advertisement

अगरकर द्वारा दिए गए अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सरफराज के जल्दी फिट होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में वो नजर आ सकते हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले दो घरेलू टेस्ट मैचों के लिए देवदत्त पडिक्कल की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उप-कप्तान बनाया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पडिक्कल ने आखिरी बार नवंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टेस्ट मैच खेला था, जहां उन्होंने दो पारियों में 0 और 25 रन बनाए थे। इस महीने की शुरुआत में, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में शतक बनाया था। इसके अलावा अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के लिए चोटिल ऋषभ पंत की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए ध्रुव जुरेल को विंडीज़ सीरीज़ के लिए विकेटकीपर बनाया गया है, जबकि एन जगदीशन को बैकअप कीपर के रूप में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार