एक समय भारतीय वनडे टीम की ज़ान रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज टीम में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं और अब तो ऐसा लगता है कि वो दोबारा शायद कभी वापसी नहीं कर पाएंगे क्योंकि चयनकर्ता शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौके देते जा रहे हैं और शिखर धवन फिलहाल टीम इंडिया की स्कीम ऑफ थिंग्स में ही नहीं है। पिछले काफी समय से बाहर चल रहे शिखर धवन को आगामी एशिया कप 2023 के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Advertisement

ऐसे में ये कहा जा सकता है कि शिखर धवन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अब बंद हो चुके हैं। वहीं, जब बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से पूछा गया कि शिखर धवन को एशिया कप के लिए क्यों नहीं चुना गया?  तो उन्होंने ये साफ किया कि एशिया कप 2023 चयन बैठक के दौरान शिखर धवन का नाम चर्चा के लिए ही नहीं आया।

Advertisement

एशिया कप के लिए चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय टीम चुनी है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पहले दो ओपनर होंगे जबकि कीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को भी तीसरे विकल्प के रूप में बरकरार रखा गया है। चयन बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने ये साफ किया कि धवन अब टीम इंडिया की योजनाओं में नहीं हैं।उन्होंने कहा, ''फिलहाल, हमने सिर्फ तीन सलामी बल्लेबाजों के बारे में बात की है। रोहित बुरे खिलाड़ी नहीं हैं। शुभमन का डेढ़ साल शानदार रहा। ईशान किशन हैं। शिखर भारत के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। हम जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है। दिसंबर के बाद से, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने क्रिकेट खेला है। इस समय, तीन लोग हैं जो वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। आप एक टीम में केवल 15 ही फिट कर सकते हैं। दुर्भाग्य से, कभी-कभी किसी ना किसी को बाहर होना पड़ता है।”

Also Read: Cricket History

धवन ने पिछले आईसीसी इवेंट्स में काफी शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले साल बांग्लादेश के खराब दौरे के बाद उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था, जहां उन्होंने 7, 8 और 3 का स्कोर दर्ज किया था। ऐसे में ये माना जा सकता है कि धवन का वनडे करियर तो लगभग समाप्त हो चुका है और उनका आगामी वर्ल्ड कप में खेलना भी लगभग नामुमकिन है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार