टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। विराट कोहली की टीम के इस खराब प्रदर्शन ने फैंस को काफी आहत किया है लेकिन कई ऐसे सवाल हैं जो इस वर्ल्ड कप के बाद उठाए जा रहे हैं और उनके जवाब जानना हर क्रिकेट फैन का हक है।

Advertisement

इस कड़ी में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार शिखर धवन के अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें आईसीसी के इस बड़े इवेंट में जगह क्यों नहीं मिली। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ शिखर धवन ने टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी और उस दौरे पर भी उनका प्रदर्शन इतना खराब नहीं था कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में शामिल ना किया जा सके।

Advertisement

इसके बाद आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में भी धवन का बल्ला जमकर बरसा और 2021 के पूरे सीज़न में धवन ने 16 मैचों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्द्धशतक भी देखने को मिले थे। सबसे अच्छी बात ये थी कि उनका औसत 39 से ऊपर का था जो कि टी-20 फॉर्मैट में काबिलेतारीफ है।

जहां तक आईसीसी इवेंट्स में धवन के प्रदर्शन की बात है, तो भारतीय फैन उनके आंकड़ों से भलि-भांति वाकिफ हैं। फिर चाहे वो 2013 चैंपियंस ट्रॉफी हो या 2015 का वनडे वर्ल्ड कप, लगभग हर आईसीसी इवेंट में धवन का बल्ला गरजा है। ऐसे में टी-20 फॉर्मैट में सिर्फ ये कहकर धवन को बाहर करना कि वो धीमा खेलते हैं, ये नाइंसाफी थी।

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में टीम इंडिया एक अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप के लिए तरसती रही लेकिन विराट की टीम को शुरुआत में ही झटके लगते रहे और यही कारण था कि भारत ग्रुप स्टेज में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। अगर टीम इंडिया के पास धवन जैसा बल्लेबाज़ होता जो एक छोर पकड़ कर रखता, तो शायद टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ये दुर्गति नहीं होती।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार