20 जुलाई। वेस्टइंडीज दौरे के लिए धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होगे। वहीं अब भी खबर आ रही है कि धोनी पूरे 2 महिने तक क्रिकेट नहीं खेलने वाले हैं। इस दौरान धोनी अर्धसैनिक रेजिमेंट की ट्रेनिंग करते हुए नजर आएंगे।
Advertisement
आपको बता दें कि भारतीय टीम अगले शुक्रवार को यूएसए के लिए रवाना होगी जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टी-20 मैच खेलेगी। ऐसे में काफी समय से खबर आ रही थी क्या धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगें।
Advertisement
ऐसे में खुद बीसीसीआई सोर्स ने इस बारे में कहा कि धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। इसके साथ - साथ आपको बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी होने वाला है।
हर किसी को ये उम्मीद है कि ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर धोनी की जगह लेंगे इसके साथ - साथ कयास ये भी लग रहे हैं कि कई नए चेहरे को भी वेस्टइंडीज दौरे पर शामिल किया जाएगा।