West Indies vs England 2nd Test: कप्तान जो रूट (Joe Root) और डेनियल लॉरेंस (Daniel Lawrence) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर रूट नाबाद पवेलियन लौटे। रूट ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ा।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत अच्छी रही और 4 रन के कुल स्कोर पर जैक क्रॉली  के रूप में पहला झटका लगा। क्रॉली अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें जेडन सील्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान जो रूट ने एलेक्स लीस (30) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। इसके बाद वीरसामी परमॉल ने लीस को एलबीडबल्यू आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया।  

रूट ने डेनियल लॉरेंस के साथ तीसरे विकेट के लिए 164 रनो की साझेदारी की। लॉरेंस के रूप में दिन की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा, उन्हें होल्डर ने अपना शिकार बनाया।  

रूट ने 246 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 119 रन बनाए हैं। वहीं लॉरेंस ने 150 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 91 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार