वेस्टइंडीज एक ऐसा देश है जहां के क्रिकेटर्स और फैंस दोनों ही अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। क्रिस गेल हों ड्वेन ब्रावो हों या फिर कीरोन पोलार्ड लगभग सभी वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को मैदान पर बिंदास अंदाज में मस्ती करते हुए देखा जा चुका है। इस बीच West Indies vs England के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर एक मजेदार नजारा देखने को मिला। Colin the Soundman पिच पर उसैन बोल्ट (Usain Bolt) के अंदाज में दौड़ता हुआ आया स्टंप उखाड़ा और चलता बना। ये वाक्या इंग्लैंड की बल्लेबाजी के 64वें ओवर के दौरान हुई थी।

Advertisement

दरअसल, बारिश के कारण WI vs ENG मैच कुछ देर के लिए रुका था। इस दौरान जैसे ही ग्राउंडसमैन मैदान पर कवर लेकर आ रहे थे कि उनसे पहले ये भारी-भरकम शख्स मैदान में घुसा और अंपायर के सामने से फनी अंदाज में स्टंप उखाड़ा और दौड़ता हुआ निकल गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisement

वहीं इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उसैन बोल्ट को इसमें टैग भी किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'उसैन बोल्ट बनाम Colin the Soundman कौन जीतेगा?' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वहीं अगर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच के पांचवे दिन की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने दमदार शतक लगाया। जो रूट के 109 रनों की पारी के बदौलत इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाकर पारी घोषित की। वेस्टइंडीज की टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 286 रनों की दरकार है। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने बिनी कोई विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार