Wi vs eng: Cricket News & Match Updates
VIDEO: वानखेड़े के मैदान में फैंस ने फेंका कूड़ा, रोवमैन पॉवेल ने उठाया ज़मीन से कागज़ का प्लेन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने ना सिर्फ इंग्लैंड को हराकर दो पॉइंट्स हासिल किए बल्कि उनके स्टार खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा किया जिसने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच के दौरान किसी फैन ने मैदान में पेपर प्लेन फेंक दिया था और जैसे ही पॉवेल की नजर इस पेपर प्लेन पर पड़ी उन्होंने इसे उठाकर फैंस की तरफ वापस फेंक दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच की दूसरी इनिंग के दौरान एक फैन का फेंका हुआ पेपर प्लेन मैदान पर पड़ा था। पॉवेल जैसे ही फेंस की तरफ बढ़े, उन्होंने उसे उठाया और फैंस की तरफ उड़ा दिया। प्लेन को पकड़ने की कोशिश करते हुए फैंस खुशी से चिल्लाने लगे।इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...