टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने ना सिर्फ इंग्लैंड को हराकर दो पॉइंट्स हासिल किए बल्कि उनके स्टार खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा किया जिसने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच के दौरान किसी फैन ने मैदान में पेपर प्लेन फेंक दिया था और जैसे ही पॉवेल की नजर इस पेपर प्लेन पर पड़ी उन्होंने इसे उठाकर फैंस की तरफ वापस फेंक दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच की दूसरी इनिंग के दौरान एक फैन का फेंका हुआ पेपर प्लेन मैदान पर पड़ा था। पॉवेल जैसे ही फेंस की तरफ बढ़े, उन्होंने उसे उठाया और फैंस की तरफ उड़ा दिया। प्लेन को पकड़ने की कोशिश करते हुए फैंस खुशी से चिल्लाने लगे।इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
#WATCH | Rovman Powell Picks Up Paper Plane From Ground After Fans Throw Onto Field During ENG Vs WI In Mumbai's Wankhede
— Free Press Journal (@fpjindia) February 11, 2026
Credit @santryal#T20WorldCup2026 #rovmanpowell #cricket #Mumbai #wankhede #ENGvsWI #CricketNews pic.twitter.com/KRfEFXRjFk
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। शाई होप बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिमरोन हेटमायर ने 23 रन जोड़े, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। मुश्किल हालात में शेरफेन रदरफोर्ड ने रॉस्टन चेस के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 47 रन की अहम साझेदारी हुई। रॉस्टन चेस ने 29 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड अंत तक टिके रहे और 42 गेंदों में नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अंत के ओवरों में जेसन होल्डर ने आक्रामक अंदाज में 17 गेंदों में 33 रन ठोके और छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन की तेज साझेदारी निभाई। इन योगदानों के दम पर वेस्टइंडीज ने 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।