भारत और वेस्टइंडीज के लिए पांच मैचों की टी20 सीरीज सोमवार को खेले गए दूसरे मुकाबले के बाद 1-1 की बराबरी की पर आ चुकी है। सीरीज का तीसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जाना है।

Advertisement

WI vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – मंगलवार, 02 अगस्त, 2022

समय – रात 09: 30 बजे

जगह – वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो

IND vs WI: Match Preview

Advertisement

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुरी तरह हारने के बाद दूसरे मैच को जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में शानदार वापसी की है। सोमवार को खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय टीम का बैटिंग लाइनअप पूरी तरह फ्लॉप रहा। कैरेबियाई गेंदबाज़ों ने मेहमानों को 20 ओवर में सिर्फ 138 रन तक ही पहुंचने दिया जिसके दौरान भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या(31) ने बनाए।

भारतीय गेंदबाज़ी की बात करे तो छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए गेंदबाज़ों ने काफी हद तक मैच टीम के पाले में खींच लिया था। अंतिम ओवर में विंडीज को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी, लेकिन रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को ओवर देने का फैसला किया, जिसके बाद आवेश के ओवर की शुरुआती दो गेंदों में ही मुकाबला खत्म हो गया।

वेस्टइंडीज की बैटिंग की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों की तरह कैरेबियाई बल्लेबाज़ भी मुश्किलों का सामना करते नज़र आए, लेकिन ब्रैंडन किंग ने 68 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए लगभग जीत पक्की कर दी। डेवोन थॉमस ने भी टीम के लिए 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और आखिरी ओवर की पहली 2 बॉल पर चौका और छक्का जड़कर वेस्टइंडीज को मैच जीता दिया।

Advertisement

मेजबानों के लिए गेंदबाज़ों ने मैच बनाने का काम किया। ओबेड मैककॉय ने 6 विकेट चटकाकर भारतीय बैटिंग लाइनअप को तहस नहस करके रख दिया। जेसन होल्डर ने 2 विकेट हासिल किए। अल्जारी जोसेफ और अकील हुसैन के खाते में एक-एक विकेट आया।

WI vs IND: Match Prediction

भले ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच गंवा दिया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ज्यादा बेहतर नजर आ रही है। इसलिए सीरीज के तीसरे मैच में मेहमान टीम ही जीत के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IND vs WI Head-to-Head

कुल - 22
वेस्टइंडीज - 07
भारत - 14
बेनतीजा - 01

IND vs WI Team News

Advertisement

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोट के कारण सीरीज का तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

WI vs IND Probable Playing XI

वेस्टइंडीज - काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय

Advertisement

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह

WI vs IND Fantasy XI

विकेटकीपर- निकोलस पूरन
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ब्रैंडन किंग
ऑलराउंडर- काइल मेयर्स, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज- रविचंद्रन अश्विन, ओबेड मैककॉय, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, अल्जारी जोसेफ

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार