West Indies vs New Zealand 3rd ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 12:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी प्रोविडेंस स्टेडियम में ही खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य हासिल करके वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में कीवी टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो जेडेन लेनॉक्स थे जिन्होंने 8 ओवर में 19 रन देकर मेजबान टीम के 5 विकेट चटकाए थे।
WI vs NZ 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 17 जुलाई 2025
समय - 12:00 AM IST
वेन्यू - प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
Providence Stadium, Guyana Pitch Report
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम थोड़ा रन चेज करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 27 में से 13 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 214 रन रहा है।
WI vs NZ ODI Head To Head Record
कुल - 73
वेस्टइंडीज - 32
न्यूजीलैंड - 34
बेनजीता - 07
WI vs NZ 3rd ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
WI vs NZ 3rd ODI: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, कीसी कार्टी, और अल्जारी जोसेफ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो डेरिल मिचेल, विल यंग और जेडेन लेनॉक्स अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs New Zealand 3rd ODI Probable Playing XI
West Indies 3rd ODI Probable Playing XI: जॉन कैंपबेल, अकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, अमीर जंगू/शिमरोन हेटमायर, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ/मैथ्यू फोर्ड, विटेल लॉज।
New Zealand 3rd ODI Probable Playing XI: हेनरी निकोल्स, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ/मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, जेडेन लेनॉक्स।
West Indies vs New Zealand Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs NZ 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs NZ Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs New Zealand Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।