West Indies vs Pakistan 2nd Test Match Prediction: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 02 अगस्त को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच पिछला टेस्ट मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज ने 211 रन डिफेंड करके पाकिस्तान को 90 रनों से मात दी। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो जस्टिन ग्रीव्स थे जिन्होंने पूरे मैच में 35 रन बनाए और 7 विकेट झटके।
WI vs PAK 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 02 अगस्त 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
Queen's Park Oval, Port of Spain, Trinidad Pitch Report
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में अब तक 63 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 20 पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 305 रन है, जो कि दूसरी पारी में 312 रन, तीसरी पारी में 259 रन और चौथी पारी में 167 रन हो जाता है।
ध्यान दें कि पोर्ट ऑफ स्पेन की पिच आमतौर पर गेंदबाज़ों, खासकर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है। पहले टेस्ट की तरह इस मुकाबले में भी पेसर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है। वेस्टइंडीज़ के पास मजबूत तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण है और टीम इसका पूरा फायदा उठाना चाहेगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी, क्योंकि चौथी पारी में बल्लेबाज़ी करना यहां काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
WI vs PAK Test Head To Head Record
कुल - 57
वेस्टइंडीज - 20
पाकिस्तान - 22
बेनतीजा - 15
WI vs PAK 2nd Test : Where to Watch?
इस टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस FanCode पर देख सकते हैं।
WI vs PAK 2nd Test: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और जायडेन सील्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो बाबर आज़म, मोहम्मद अली और मोहम्मद रिज़वान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs Pakistan 2nd Test Probable Playing XI
West Indies Probable Playing XI: तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवम हॉज, अमीर जांगू, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोज, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जायडेन सील्स।
Pakistan Probable Playing XI: इमाम-उल-हक, अज़ान अवैस, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, सऊद शकील/अब्दुल्ला शफीक/साजिद खान, अली उस्मान, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।
West Indies vs Pakistan Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs PAK 2nd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs PAK Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs Pakistan Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।