West Indies vs Sri Lanka 1st ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 03 जून को सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2024 में श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज ने बारिश बाधिक मुकाबले में 195 रनों का लक्ष्य हासिल करके मेजबान टीम को 8 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में एविन लुईस (61 गेंदों पर नाबाद 102 रन) ने शतक और शेरफेन रदरफोर्ड (26 गेंदों पर नाबाद 50 रन) ने अर्धशतक जड़ा था।
WI vs SL 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 03 जून 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - सबिना पार्क, किंग्स्टन
Sabina Park Kingston, Jamaica Pitch Report
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जमैका के सबिन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 47 में से 25 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 229 रन रहा है।
WI vs SL ODI Head To Head Record
कुल - 68
वेस्टइंडीज - 32
श्रीलंका - 33
बेनजीता - 03
WI vs SL 1st ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
WI vs SL 1st ODI: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, कीसी कार्टी, और रोस्टन चेज स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और वानिन्दु हसरंगा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs Sri Lanka 1st ODI Probable Playing XI
West Indies 1st ODI Probable Playing XI: अकीम ऑगस्टे/जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोटी, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ/जायडेन सील्स।
Sri Lanka 1st ODI Probable Playing XI: कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानगे, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना/दुनिथ वेलालागे, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो।
West Indies vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs SL 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।