West Indies vs Sri Lanka 1st T20 Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 12 जून को सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 06:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जहां श्रीलंका की टीम ने दांबुला के मैदान पर 163 रन चेज करके वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में कुसल मेंडिस (50 गेंदों पर नाबाद 68 रन) और कुसल परेरा (36 गेंदों पर नाबाद 55 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
WI vs SL 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 12 जून 2025
समय - 06:00 AM IST
वेन्यू - सबिना पार्क, किंग्स्टन
Sabina Park Kingston, Jamaica Pitch Report
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जमैका के सबिन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 11 में से 06 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है।
WI vs SL T20 Head To Head Record
कुल - 18
वेस्टइंडीज - 08
श्रीलंका - 10
WI vs SL 1st T20 : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
WI vs SL 1st T20: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, ब्रैंडन किंग और जेसन होल्डर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs Sri Lanka 1st T20 Probable Playing XI
West Indies 1st T20 Probable Playing XI: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती/अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
Sri Lanka 1st T20 Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका/नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा।
West Indies vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs SL 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।