West Indies Women vs New Zealand Women Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार, 18 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप अमेलिया केर को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये हरफनमौला खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकती है। अमेलिया केर गज़ब की फॉर्म में हैं और उन्होंने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी टीम के लिए 4 मैचों में अब तक 85 रन और 10 विकेट चटकाए हैं। उनके पास 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है जिसमें उनके नाम 1246 रन और 88 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

उपकप्तान के तौर पर आप हेली मैथ्यूज को चुन सकते हो। उन्होंने टूर्नामेंट में 4 मैचों में वेस्टइंडीज के लिए 102 रन और 4 विकेट चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 100 मैचों में 2441 रन और 103 विकेट दर्ज हैं।

WI W vs NZ W, Women's T20 World Cup Match: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

WI W vs NZ W T20I Pitch Report

ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यहां अब तक कुल 58 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 33 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन रहा है। ये भी जान लीजिए कि वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शारजाह के ग्राउंड पर लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं जिसके दौरान स्पिन गेंदबाज़ों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

WI W vs NZ W: लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

ये मुकाबला आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाओगे। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी आप इस मुकाबला का लुफ्त उठा सकते हो।

WI W vs NZ W T20I Head to Head Record

कुल -  23
न्यूजीलैंड - 15
वेस्टइंडीज - 05
बेनतीजा - 01
टाई - 02

WI W vs NZ W T20I Dream11 Team

विकेटकीपर - शेमाइन कैंपबेल
बल्लेबाज - सुजी बेट्स
ऑलराउंडर - हेली मैथ्यूज (उपकप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी डिवाइन, अमेलिया केर (कप्तान)
गेंदबाज - अफी फ्लेचर, लेहा ताहुहु, करिश्मा रामह्रैक, ईडन कार्सन, रोज़मेरी मैयर।

West Indies Women vs New Zealand Women Probable Playing XI

West Indies Women Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनले हेनरी, आलिया एलेने, चेडियन नेशन, ज़ैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक, अश्मिनी मुनिसर।

New Zealand Women Probable Playing XI : सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिम्मर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), रोज़मेरी मैयर, लेहा ताहुहु, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास।

WI W vs NZ W T20I Dream11 Prediction, WI W vs NZ W Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, WI W vs NZ W Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Match Prediction, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between West Indies Women vs New Zealand Women

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार