लंदन, 11 जून | वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी आपस में बात कर यह फैसला लेंगे कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन और ब्लैक लाइव मैटर आंदोलन के समर्थन में खड़े होंगे या नहीं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरन सैमी और क्रिस गेल दोनों ने फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना सर्मथन जाहिर किया था और क्रिकेट जगत से भी साथ देने की बात कही थी।

Advertisement

होल्डर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं से कहा, "इस पर हमारे बीच में चर्चा होगी और हम फैसला लेंगे कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं। मैं यहां बैठकर अपनी टीम के साथियों से चर्चा किए बिना कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह गलत होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं बस एक बात सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अगर हम कुछ करते हैं तो उसे सही तरीके से करना होगा। अगर हमने फैसला किया कि हम इसके समर्थन में खड़े होंगे तो हम इस बात को आश्वस्त करेंगे कि हर कोई एकमत हो। मेरे लिए अंत में सबसे बड़ी चीज एकता है। हम सभी को साथ आना चाहिए, पूरे विश्व में समानता होनी चाहिए।"

होल्डर ने राष्ट्रीय गान के दौरान एक घुटने पर बैठने की बात की संभावना को नकारा नहीं है।

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर-शायद-हम टीम में इस पर चर्चा करेंगे और इसके बाद फैसला लेंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार