लाहौर, 16 जून| पाकिस्तान के अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज ने सोमवार को कहा कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल हुआ तो इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए वह अगले साल का भी इंतजार करेंगे और फिर उसके बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में फैसला करेंगे। 39 साल के हफीज ने कहा कि वह टीम को वर्ल्ड कप जीताने में मदद करना चाहते हैं।

Advertisement

हफीज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा, "टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मेरी संन्यास लेने की योजना थी। टीम में जगह बनाने के लिए मैं हमेशा जरूरी फिटनेस के साथ हूं। मैं टी-20 वर्ल्ड कप के होने का इंतजार करूंगा और मैं खुद को फिट रखूंगा और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहूंगा।"

Advertisement

हफीज को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा, " मैं अलग से इस पर कदम उठाउंगा। लेकिन, हां, अगर टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो भी मैं उपलब्ध रहूंगा। मैं फिट हूं। पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना है और फिर उसके बाद ही मैं क्रिकेट छोड़ूंगा।"

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने हाल में कहा था कि हफीज और शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब संन्यास ले लेना चाहिए और नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

हफीज ने रमीज के बयान पर कहा, " वह अपने विचार के मालिक हैं। मैं दूसरों के कहने के अनुसार क्रिकेट नहीं खेलता। मैं दूसरों के कहने के अनुसार क्रिकेट नहीं छोड़ूंगा। मैं पाकिस्तान की सेवा जारी रखना चाहता हूं। इसलिए यह मेरा करियर है और मेरी इच्छा है।"

Advertisement

हफीज ने पाकिस्तान के लिए अब तक 55 टेस्ट, 128 वनडे और 91 टी-20 मैच खेले हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार