विल जैक्स (Will Jacks) की तूफानी पारी के दम पर सर्रे ने गुरुवार (10 जून) को लॉर्ड्स में खेले गए टी-20 ब्लास्ट के मुकाबले में मिडलसेक्स को 54 रनों से हरा दिया। सर्रे के 223 रनों के जवाब में मिडलसेक्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। 

Advertisement

जीत के हीरो रहे 22 वर्षीय जैक्स ने 291.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 66 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह टी-20 ब्लास्ट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 

Advertisement

बता दें कि यह जैक्स के टी-20 करियर की सबसे बड़ी पारी है। 

सुरेश रैना का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा

जैक्स की तूफानी पारी का अंत रनआउट के रूप में हुआ। उनका यह अर्धशतक उन खिलाड़ियों का सबसे तेज टी-20 अर्धशतक जिनकी पारी का अंतक रन आउट के रूप में हुआ हो।

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम था। रैना ने आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और उनकी पारी का अंत रनआउट के रूप में हुआ था। रैना ने उस मुकाबले में 25 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार