SOB vs MI, The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 का नवां मुकाबला बीते सोमवार, 28 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां एमआई लंदन (MI London) ने 130 रन चेज करके सदर्न ब्रेव (Southern Brave) को 3 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो विल जैक्स (Will Jacks) रहे जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

इस मुकाबले में MI London ने टॉस जीतकर Southern Brave को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए। उनके लिए जेमी स्मिथ ने 26 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 49 रन बनाए, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन जोड़े।

बात करें अगर एमआई लंदन के गेंदबाज़ों की तो ट्रेंट बोल्ट (20 गेंदों पर 15 रन देकर 2 विकेट), टॉम करन (15 गेंदों पर 27 रन देकर 2 विकेट), रिचर्ड ग्लीसन (15 गेंदों पर 29 रन देकर 2 विकेट) और सैम करन (20 गेंदों पर 22 रन देकर 2 विकेट) ने 2-2 विकेट झटके।

यहां से अब MI London के सामने ये मुकाबला जीतने के लिए 130 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए विल जैक्स ने एक छोर संभाला और 41 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर 54 रन बना दिए। उनके अलावा सैम करन ने 29 गेदों पर 30 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 गेंदों पर 21 रनों का अहम योगदान किया। तो ऐसे MI की टीम ने अपनी पारी की आखिरी गेंद पर 130 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 3 विकेट से रोमाचंक जीत दर्ज की।

बात करें अगर सदर्न ब्रेव के गेंदबाज़ों की तो मार्कस स्टोइनिस ने 20 गेंदों पर 17 रन देकर 3 विकेट झटके और आदिल राशिद-निखिल चौधरी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: MI London की टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर तीसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 8 अंक दर्ज हैं। बात करें सदर्न ब्रेव की तो वो अपने शुरुआती तीन मुकाबले हार चुके हैं और पॉइंट्स टेबल पर जीरो अंक के साथ सातवीं पॉजिशन पर है। पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम है, जिन्होंने 2 मैचों में 2 जीत दर्ज करके 8 अंक हासिल किए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार