Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) के बीच बुधवार, 06 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

NKR की हो सकती है वापसी: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बीमार होने के कारण टीम का पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले SRH फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल,  SRH के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि रेड्डी अभी पूरी तरह आगामी मैच से बाहर नहीं हुए हैं।

Advertisement

उन्होंने SRH vs PBKS मैच से पहले नितीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर पॉजिटिव अपडेट दी और कहा, “मैंने आज सुबह उनसे बात की और वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वो आज ट्रेनिंग करेंगें और हमें ऐसे कोई हालात नहीं दिख रहे है कि वह कल मैच नहीं खेलेंगे।”

स्मरण रविचंद्रन का कट सकता है पत्ता: NKR की प्लेइंग XI में वापसी होती है तो ऐसे में सीधे तौर पर स्मरण रविचंद्रन की पॉजिशन पर गाज गिरेगी और वो कॉम्बिनेशन से बाहर हो जाएंगे। बताते चलें कि इस 23 साल के बल्लेबाज़ को NKR के अनुपलब्ध होने पर ही XI में चुना गया था। उन्होंने KKR के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी/स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जिशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कमिंदु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नितीश कुमार रेड्डी, दिलशान मदुशंका, क्रैन्स फुलेत्रा, ओंकार तमाले, आरएस अम्बरीश, अमित कुमार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार