पृथ्वी शॉ एक बार फिर आईपीएल (IPL 2026) में अपनी किस्मत आज़माने के लिए तैयार हैं। पिछले साल बिना किसी टीम के रहे शॉ ने घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर खुद को फिर से साबित किया है। इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा है। आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ी उतरेंगे और मुकाबला कड़ी टक्कर वाला होगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि शॉ को इस बार कोई टीम मौका देती है या नहीं।

Advertisement

पृथ्वी शॉ के लिए पिछले दो साल किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहे। कभी टीम इंडिया का भविष्य बताया जाने वाला यह ओपनर पिछले सीजन में IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रह गया था। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है क्योंकि शॉ घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से धूम मचा चुके हैं और अब IPL में कमबैक का सपना लिए मैदान में उतर रहे हैं।

Advertisement

शॉ ने इस बार IPL 2026 मिनी ऑक्शन में अपना बेस प्राइस ₹75 लाख रखा है। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो 26 साल के पृथ्वी महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 7 पारीयों में 67.14 की औसत के साथ अब तक 470 रन ठोक दिए हैं, जिसमें चंडीगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल है। इतना ही नहीं, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कप्तानी करते हुए 23 गेंदों में पचासा जड़कर यह भी दिखा दिया कि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी अभी खत्म नहीं हुई।

यह सब इसलिए और भी खास है क्योंकि शॉ पिछले कुछ महीनों में फिटनेस, फॉर्म और डिसिप्लिन से जुड़े विवादों के कारण सुर्खियों में रहे। हालत यह थी कि 2024 रणजी सीज़न के बीच उन्हें मुंबई टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और IPL 2025 में कोई टीम उन्हें खरीदने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन महाराष्ट्र शिफ्ट होने के बाद उन्होंने अपने गेम और माइंडसेट पर जमकर काम किया है।

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ आखिरी बार IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। IPL में उनका सफर 2018 में DC के साथ शुरू हुआ था और अब तक वह 79 मैचों में 1892 रन बना चुके हैं, वह भी 147.46 के स्ट्राइक रेट के साथ। उनके नाम 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

अब बात करें IPL 2026 मिनी ऑक्शन की तो इस बार 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन स्लॉट सिर्फ 77 ही उपलब्ध हैं। मतलब प्रतियोगिता तगड़ी रहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (बेस प्राइस ₹1 करोड़), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (₹2 करोड़), कैमरन ग्रीन, डेविड मिलर और न्यूजीलैंड के डेवन कॉनवे जैसे बड़े नाम भी उतरने वाले हैं। सबसे ज्यादा पर्स इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स (₹64.3 करोड़) के पास है, जबकि CSK (₹43.4 करोड़) और SRH (₹25.5 करोड़) उनके बाद हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार