क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलेंगे या नहीं खेलेंगे। इस पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। अब इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा है कि मुझे ऐसा लगता है कि वह शायद मुंबई में नहीं होंगे।

Advertisement

चोपड़ा ने कहा कि, "मेरे पास कोई निजी जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है। रोहित अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह मुंबई इंडियंस में नहीं होंगे। मेरा मतलब है, वह वहां रहना चुन सकता है। वह कप्तान नहीं है. मेरा मतलब है, वास्तव में, वह कप्तान नहीं है। और अगर हार्दिक को कप्तान बनाया गया तो उन्होंने बहुत सोच समझकर बनाया और इसके लिए आपको ट्रोल किया जा सकता है या आलोचना की जा सकती है।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, "लेकिन सोच गलत नहीं है क्योंकि इस नीलामी में ऐसा हो ही नहीं सकता था। तो यह पिछले वाले में ही होना था। तो यह फैसला लिया गया। आप उन्हें अंदर लाए हैं। आपने उन्हें कप्तान बनाया है। सीजन अच्छा नहीं रहा। "ऐसा नहीं है कि अगर रोहित कप्तान होते, तो सीजन हमेशा अच्छा होता। ऐसा भी नहीं है। वे नंबर 8 पर भी रहे। इसलिए, मुझे लगता है कि रोहित इस साल मुंबई इंडियंस में नहीं होंगे। यह सिर्फ मेरी समझ है अन्यथा, अगर वह खेलता है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई ने रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बना दिया था। इसके बाद से खबरें आ रही थी कि रोहित फ्रेंचाइजी से नाराज है और अगले सीजन से उनका साथ छोड़ सकते हैं। हिटमैन रोहित शर्मा को जिस तरह से मुंबई इंडियंस के कप्तान पद से हटाया गया, उसके बाद यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या सीनियर बल्लेबाज फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगा या नहीं। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफीज जीती है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार