भारतीय वनडे टीम में विकेटकीपर को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन को जल्द वनडे टीम में मौका मिल सकता है, जिससे ऋषभ पंत की जगह खतरे में पड़ सकती है। मौजूदा फॉर्म और आने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सेलेक्टर्स यह बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

Advertisement

फिलहाल टीम इंडिया में केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में पहली पसंद के विकेटकीपर हैं, जबकि ऋषभ पंत को बैकअप के तौर पर देखा जाता है। पंत इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन साइड स्ट्रेन की वजह से वो बीच में ही बाहर हो गए थे।

Advertisement

अब दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट की मानें तो पंत की वनडे टीम में वापसी आसान नहीं होने वाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स का ध्यान इस समय संजू सैमसन पर है, जिन्होंने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बने थे।

दरअसल, 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अभी से तैयारियों में जुट गया है। भारत को इस वर्ल्ड कप से पहले करीब 20 वनडे मैच खेलने हैं, जिसमें घरेलू और विदेशी सीरीज शामिल हैं। 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज भी इसी तैयारी का हिस्सा होगी।

ऋषभ पंत की फॉर्म की बात करें तो चोट से वापसी के बाद IPL के मौजूदा सीजन में अब तक वह बल्ले से खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 189 रन बनाए हैं, उनका औसत 27 का रहा है। ऐसे में उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 304 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल हैं। उनका यह प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और इससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।

अगर दोनों के वनडे आंकड़ों की तुलना करें तो पंत ने 27 पारियों में 871 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 33.50 का रहा है। वहीं, संजू सैमसन ने अब तक 16 वनडे मैच खेले हैं और 510 रन बनाए हैं। उनका औसत 56.66 का है, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय सेलेक्टर्स आने वाले वनडे मैचों में किसे मौका देते हैं। क्या संजू सैमसन को वनडे टीम में एंट्री मिलती है या फिर ऋषभ पंत अपनी जगह बचाने में कामयाब रहते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार