भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव से जब लगातार हारते टॉस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मज़ेदार जवाब देते हुए कहा, "मैं भी बाएं हाथ से ही टॉस करता हूं!" KL राहुल की अनोखी ट्रिक पर SKY का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की तैयारी में जुटी है। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (9 दिसंबर) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले सबसे ज़्यादा चर्चा टीम इंडिया के टॉस रिकॉर्ड की हो रही है, जो हाल के दिनों में बेहद खराब रहा है।

Advertisement

शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने पिछले वनडे में टीम के लगातार 20 टॉस हारने के बाद पहली बार बाएं हाथ से सिक्का उछाला और टॉस जीत लिया। इस ट्रिक के बाद सवाल ये उठ रहा था कि क्या सूर्यकुमार यादव भी यही तरीका अपनाएंगे?

यही जब सोमवार (8 दिसंबर) को हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में SKY से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं भी बाएं हाथ से ही टॉस करता हूं।" उनका ये जवाब सुनकर सभी हंस पड़े और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

अब बात आंकड़ों की करें तो सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अब तक 34 मैचों में टॉस किया है, जिसमें से सिर्फ 13 बार ही उन्हें सफलता मिली है। यानी उनकी टॉस विन रेट भी सिर्फ 38.24% है। ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि इस टी20 सीरीज में टॉस भारत के हक में रहता है या नहीं।

इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर यह है कि उपकप्तान शुभमन गिल और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हुए थे और फिर लंबा ब्रेक लेना पड़ा। वहीं गिल को साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में चोट लगी थी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार