मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में विल यंग (Will Young) की शानदार सेंचुरी के दम पर भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में Indian Captain श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था। इसके बाद मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज़ विल यंग ने मैदान पर धमाल मचाया और 108 गेंदों पर 14 चौके 4 छक्के लगाकर 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। किस्मत ने भी विल यंग का पूरा साथ दिया। न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ही ओवर में रोहित और ईशान ने उनके कैच छोड़े और उन्हें दो जीवनदान मिले।
यंग के अलावा न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट और फिन एलन ने भी अच्छी पारी खेली। सेफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए और एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 50 ओवर में 333 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो अक्षर पटेल ने सबसे बेहतरीन काम किया। उन्होंने अपने 10 ओवर में 39 रन देकर न्यूजीलैंड के 2 विकेट झटके। उनके अलावा आकिब नबी (8 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट) और गुरनूर बराड़ (10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट) ने भी 2-2 विकेट झटके। एक विकेट नमन धीर (4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट) को भी मिला और न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज़ रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर।