5 मार्च,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में मेजबान श्रीलंका को 25 रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

Advertisement

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने 15 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए। क्रिस गेल के बाद टी-20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 13296 रन दर्ज हैं। 

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम का नाम है। क्रिकेट को अलविदा कह चुके मैकुलम ने 9922 रन बनाए हैं।

इसके अलावा पोलार्ड ने इस मुकाबले में एक और कीर्तिमान बनाया। वह 500 टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार