नई दिल्ली, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड में हुए मैच में खराब प्रदर्शन के बाद से कद्दावर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चर्चा शुरू हो गई है।  टीम प्रबंधन ने यह साफ कर दिया है कि उनसे धोनी ने संन्यास लेने के बारे में बातचीत नहीं की, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ पूर्व कप्तान का जाना कठिन लग रहा है। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास भविष्य के लिए उनका विकल्प ढूंढने का अच्छा मौका है और वे युवा ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं। 

Advertisement

कई वशेषज्ञों ने अनौपचारिक रूप से बयान देते हुए कहा है कि धोनी का वर्ल्ड कप के बाद खेलना मुश्किल है तो वहीं कई अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि वह टीम में रहकर युवा खिलाड़ियों के लिए एक मेंटोर की भूमिका निभा सकते हैं। 

Advertisement

हालांकि, चयनकर्ताओं को भविष्य के बारे में सोचते हुए 2023 वर्ल्ड कप की नींव रखने के लिए पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। भारत के पास इशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पंत मौके के हकदार हैं और उनकी प्रतिभा ने कप्तान विराट कोहली को भी प्रभावित किया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद कोहली ने पंत का बचाव भी किया था। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में पंत मिशेल सेंटनर की गेंदबाजी पर बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे। 

कोहली ने कहा था, "उन्होंने हार्दिक के साथ साझेदारी निभाकर स्थिति से बाहर निकलने का अच्छा प्रयास किया। यह देखते हुए कि वह एक युवा खिलाड़ी हैं मैं समझता हूं कि जिस तरह से उन्होंने तीन-चार विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है। जब मैं युवा खिलाड़ी था मैंने भी अपने करियर में बहुत गलतियां की और वह भी सीखेंगे। वह सोचेंगे कि उस स्थिति में वह दूसरा विकल्प भी चुन सकते थे।"

उन्होने कहा था, "सभी खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने पर गर्व है और गलती करने के बाद उन्हें सबसे अधिक निराशा होती है। बाहर से लगता है कि वह एक गलती थी, लेकिन जो गलती करता है उसे सबसे अधिक दुख होता है। मुझे यकीन है कि वह इस बारे में सोचेंगे और अधिक मजबूत होकर निकलेंगे। आप गलतियां करते हैं, आप वो निर्णय लेते हैं जो उस समय सही नहीं होते और उसे मानते हैं।"

Advertisement

युवा खिलाड़ियों को टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने का मौका देने के लिए वेस्टइंडीज से बेहतर दौरा कौन सा हो सकता है। खासकर विकेटकीपर-बल्लेबाजों को।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन रविवार को होगा। यह दौरा अगस्त में होना है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार