पाकिस्तान के कार्यवाहक कप्तान शादाब खान ने तीसरा टी20 जीतकर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने से रोकने के बाद कहा कि टीम को पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और उसने वैसा ही किया।

Advertisement

पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में 66 रन की जीत दर्ज की। शादाब ने 28 रन बनाकर और तीन विकेट लेकर जीत में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले दो मैच हारने के बावजूद जीत के साथ सीरीज को समाप्त करना चाहता था।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच बने शादाब ने मैच के बाद कहा, हम जीत के साथ सीरीज को समाप्त करना चाहते थे और हमने ऐसा किया। हमें परिस्थितियों से अभ्यस्त होना था और हमारे बल्लेबाज ऐसा करने में सफल रहे। हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने वैसा किया। इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना था। उम्मीद है कि इन मैचों से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा जो उन्हें लम्बे सफर में फायदा देगा।

पाकिस्तान ने तीसरे मैच में 182/7 का मजबूत स्कोर बनाने के बाद अफगानिस्तान को 18.4 ओवर में 116 रन पर निपटा दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार