लंदन, 26 जुलाई | इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यहां ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम में खेले गए चार दिनों के एकमात्र टेस्ट मैच की दूसरी पारी में आयरलैंड को महज 38 रनों पर समेटकर 143 रनों से जीत दर्ज की। मेजबान टीम द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम 15.4 ओवर में केवल 38 रन ही बना सकी, जो टेस्ट क्रिकेट में उसका अबतक का सबसे कम स्कोर है। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में किसी टीम का यह पांचवां सबसे कम कुल योग है। न्यूजीलैंड के नाम क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में सबसे कम रन (26) बनाने का रिकॉर्ड है। 

Advertisement

दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक छह विकेट चटाकए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को चार विकेट मिले। आयरलैंड के लिए सबसे अधिक रन जेम्स मैकलम (11) ने बनाए। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 11 के स्कोर पर कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (2) के रूप में पहला विकेट खोया। इसके बाद, पूरी टीम ताश के पत्तों की तक ढह गई और कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड की धारदार तेज गेंदबाजी के आगे नहीं टिका। 

इससे पहले, मेजाबन टीम ने अपनी दूसरी पारी में 303 रन बनाए। दूसरी पारी में नाईटवॉचमैन के रूप में 92 रनों की दमदार पारी खेलने वाले गेंदबाज जैक लीच को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। ब्रॉड 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 

मैच की पहली पारी में इंग्लैंड महज 85 रनों पर सिमट गई थी। आयरलैंड ने पहली पारी में 207 रन बनाकर 122 रनों की बढ़त हासिल की थी। हालांकि, गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी ने इंग्लैंड को एक शर्मनाक हार से बचा लिया। 

Advertisement

इंग्लैंड को एक अगस्त से आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज भी खेलनी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार