13 जुलाई(बेंगलुरू) न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम ने 3 मैचों की सीरीज में भारत के ऊपर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड महिलाओं ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। भारत के तरफ से वेल्लास्वामी वनीता (41 रन, 39 गेंद, 4 चौके), हरमनप्रीत कौर (30 रन, 28 गेंद, 6 चौके) और वेदा कृष्णमूर्ति (29 रन, 25 गेंद, चार चौके) की शानदार  पारियों की बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट पर 136 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

136 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने केवल 17.5 ओवरों में 4 विकेट पर 139 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज राचेल प्रीस्ट ने 60 रनों की दमदार पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में अहम .गदान दिया।

प्रीस्ट ने  अपनी पारी के दौरान 34 गेंदों पर10 चौके और दो छक्के जमैए। तो साथ ही साथी खिलाड़ी एमी सैदरवेट 24 तथा केटी पेरकिंस 23 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड के लिए उपयोगी पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाज से झूलन गोस्वामी ने दो विकेट चटकाए। पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज का तीसरा आखरी मुकाबला 15 जुलाई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार