Most Successful Teams in T20 World Cup History: T20 क्रिकेट का त्यौहार यानी टी-20 वर्ल्ड कप का शुभारंभ 7 फरवरी से होने वाला है, जिसके मुकाबले भारत औऱ श्रीलंका में खेले जाएंगे। सबसे छोटे फॉर्मेट के इस आईसीसी टूर्नामेंट का इतिहास काफी शानदार रहा है।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप पहली बार खेला गया था 2007 में और पहले ही एडिशन ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इस फॉर्मेट का दिवाना बना दिया। अभी तक कुल नौ बार टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया है, आइए जानते हैं कैसा रहा है इतिहास।

Advertisement

अब तक हुआ आठ टी-20 वर्ल्ड कप में तीन टीमों दो-दो बार चैंपियन बनी हैं। भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार ट्रॉफी उठाई है, जबकि श्रीलंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के एक बार। लेकिन टूर्नामेंट का इतिहास बड़ी मजेदार बात दिखाता है कि ना ही कोई टीम लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीती है और ना ही कभी मेजबान टीम।

2007 में भारत पहली टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और इसके बाद ट्रॉफी वापस 2024 में आई। इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में, वहीं वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

अब वर्ल्ड कप के इस  एडिशन में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर इतिहास को बदलकर नई कहानी लिखने का मौका होगा।

आइए अब जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप मे जीत प्रतिशत के हिसाब से कौन सी टीमें रही हैं सबसे सफल

Advertisement

जीत के मामले में टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है भारत। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में 52 मैच खेले हैं। जिसमें 35 में जीत और 15 में हार मिली,जबकि 2 टाई मैच रहे। भारत का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा 70.58 है।

लिस्ट में दूसरा नाम है साउथ अफ्रीका का। टीम भले ही एक भी बार चैंपियन नहीं बनी लेकिन जीत प्रतिशत के हिसाब से टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 49 मैच खेले हैं जिसमें 32 में जीत, 16 में हार मिली है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.66 रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद 63.82 जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे, 58.82 के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार